फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

Tue, 14 Feb 2017 10:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एडम वोग्स
सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट क्रिकेट में 99.96 के औसत के आस-पास आजतक कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है। लेकिन उनके बाद सर्वाधिक औसत से टेस्ट रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 



 
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

2 of 7
एडम वोग्स
साल 2015 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज एडम वोग्स ने मंगलवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्चर्स इलेवन टीम का नेतृत्व करेंगे। यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। वोग्स ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मेरे लिए अब रुकने का समय आ गया है। मेरे कुछ वर्ष ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बेहतरीन रहे हैं और मैं इसके हर-एक मिनट से प्यार करता हूं। 

 
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

3 of 7
एडम वोग्स
वोग्स ने 35 वर्ष की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया था। उन्होंने डॉमिनिका में 130 रन की पारी खेलकर डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

 

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

4 of 7
एडम वोग्स
वोग्स टेस्ट करियर में दूसरे सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ संन्यास लेने वाले खिलाड़ी बने। कम से कम 20 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका औसत 61.87 रहा। उनसे आगे केवल सर डॉन ब्रैडमैन ही हैं। 

 
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

5 of 7
एडम वोग्स
वोग्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 टेस्ट,31 वनडे और 7 टी-20 मैच खेले। 20 टेस्ट में उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 1,485 रन बनाए। 31 वनडे में उन्होंने 45.78 की औसत से 870 और टी-20 में उन्होंने 139 रन बनाए। 

 
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

6 of 7
एडम वोग्स
अपनी पहली सीरीज में वोग्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करके बहुत सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इसके बाद साल 2015 की ऐशेज सीरीज में उनका बल्ले का जादू नहीं चला और वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक लगाए लेकिन उनकी ये पारियां ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए नाकाफी रहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

7 of 7
एडम वोग्स
इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इसी सीरीज के होबार्ट में हुए टेस्ट में टेस्ट करियर की 269 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने एक और दोहरा शतक जड़ दिया। वेलिंगटन टेस्ट में उन्होंने 239 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका दौरे पर उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह रन नहीं बना सके। इसके बाद चयन समिति ने बड़े फेरबदल करते हुए टीम से एक साथ कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जिनमें वोग्स भी एक थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें