फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक के बाद ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने उड़ाया पुजारा का मजाक, फैंस ने लगाई लताड़

Sat, 29 Dec 2018 02:55 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kerry o keefe and cheteshwar pujara
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर फब्तियां कसने वाले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कैरी एक बार फिर अपने बेफिजूल के शब्दों पर लगाम नहीं कस पाए और सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़वा बैठे।
विज्ञापन

2 of 5
kerry o keefe
दरअसल मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन 71 वर्षीय कैरी ओ कीफ ने ऑन एयर कहा, 'आप क्यों अपने बच्चे का नाम चेतेश्वर जडेजा रखेंगे।' बस फिर क्या था..भारतीय बल्लेबाज का गलत नाम लेते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
Cheteshwar Pujara
एक भारतीय फैन ने तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने कैसे-कैसे कमेंटेटर बैठाए हुए हैं जो चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा का नाम तक में फर्क नहीं समझते।

4 of 5
kerry o keefe
इसके अलावा भी कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत निकाली। कई फैंस ने उन पर भद्दी नस्लीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।














 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
गौर हो कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ ने कमेंट्री बॉक्स से कहा था, 'मयंक ने रणजी मैच में जो तिहरा शतक बनाया था, वो रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाया था और उस टीम के गेंदबाज शेफ और वेटर्स थे।'  उस वक्त भी ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को अपनी हरकर के लिए शर्मसार होना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें