फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल की हुई ऑन एयर बेइज्जती, अब ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने मांगी माफी

Thu, 27 Dec 2018 01:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अगरवाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सिरीज अब तक खेल के अलावा कई और वजहों से भी चर्चा में रही है। फिर चाहे स्लेजिंग यानी मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल हो या फिर कमेंटेटर की कमेंट्री। मयंक जब मैदान पर रिकॉर्ड रचने की ओर थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ ने कमेंट्री बॉक्स से कहा, 'मयंक ने रणजी मैच में जो तिहरा शतक बनाया था, वो रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाया था और उस टीम के गेंदबाज शेफ और वेटर्स थे।'
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अगरवाल
गौरतलब है कि दरअसल 13 महीने पहले यानी नवंबर 2017 में मयंक ने अपना पहला तिहरा शतक जड़ा था। रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने नाबाद 304 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Mark Waugh
कमेंटेटर की बात पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज मार्क वॉ का भी एक बयान चर्चा में है। मार्क वॉ ने कहा, 'भारत में क्रिकेट में 50 से ज्यादा का औसत ऑस्ट्रेलिया के 40 के बराबर होता है।' इन दोनों की बयानों पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

4 of 5
mayank agarwal
हालांकि अब दोनों ही दिग्गजों ने इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस से माफी मांगी है। कैरी ओ कीफ ने एक ऑस्ट्रेलिया की एक न्यूज वेबसाइट को बताया, 'उन्होंने जान-बूझकर खिलाड़ी या फैंस का भावनाओं को आहत नहीं किया था। भारतीय बल्लेबाज का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है। यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mayank agarwal
इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ ने बाद में खुद स्वीकर किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर मयंक का डेस्ट डेब्यू शानदार रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से ठीक पहले का है। मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में 76 रनों की पारी खेली, ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 1947 में दत्तू फड़कर ने सिडनी टेस्ट में 51 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें