इस बार ऐशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की जंग होने वाली है। ऐसे में बढ़ते ऐशेज फीवर के बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के मन में भारत दौरे की याद ताजा हो गई है। और उन्होंने डीआरएस विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है। स्मिथ ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का डीआरएस विवाद पर पक्ष बेहुदा था।
विज्ञापन
स्मिथ ने फिर दी DRS विवाद को हवा, विराट के बयान को कहा 'बेहुदा'
2 of 6
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में स्मिथ ने कहा, बेंगलोर टेस्ट में 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उन्हें एलबीडब्ल्यू दिए जाने के बाद जो घटनाक्रम हुआ उससे उन्हें अचंभा हुआ। जब अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया उस वक्त उनके साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब पिच पर थे। अंपायर के निर्णय के खिलाफ उन्होंने पहले तो हैंड्सकॉम्ब से चर्चा की इसके बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा। इसके बाद अंपायर ने उन्हें डीआरएस लेने नहीं दिया और पवेलियन लौटा दिया। क्योंकि डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से सहयोग की अनुमति आईसीसी के नियम नहीं देते।
विज्ञापन
स्मिथ ने फिर दी DRS विवाद को हवा, विराट के बयान को कहा 'बेहुदा'
3 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्मिथ के इस कदम को चीटिंग बताया था। इसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने-अपने कप्तान के साथ खड़े नजर आए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने इसे घृणित करार देते हुए कहा कि कोहली को शायद नहीं पता कि माफी शब्द कैसे लिखते हैं।
स्मिथ ने फिर दी DRS विवाद को हवा, विराट के बयान को कहा 'बेहुदा'
4 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
स्मिथ ने हालिया इंटरव्यू में कहा, शुरुआत में उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये घटना मैच के बाद विराट के कमेंट के कारण तूल पकड़ लेगी। मैच के बाद विराट ने आरोप लगाया कि हमने मैच में दो बार ड्रेसिंग रूम से मदद लेने की कोशिश की। लेकिन जहां तक मैं जानता हूं मैंने कभी इस तरह ड्रेसिंग रूम की मदद लेने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
स्मिथ ने फिर दी DRS विवाद को हवा, विराट के बयान को कहा 'बेहुदा'
5 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Cricket World
इसी तरह स्मिथ ने मैदान पर रविंद्र जडेजा और मैथ्यू वेड के बीच हुए विवाद पर भी निराशा जाहिर की और कहा कि बीसीसीआई ने इस मामले को इस तरह रखा कि उसमें भी पूरी घटना एकतरफा नजर आ रही थी। यह मैदान में हुई एक छेड़छाड़ की घटना थी। लेकिन जो लोगों को दिखाई दिया वो उसका एकतरफा पहलू था। सीरीज के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब भारतीय खिलाड़ी मुझसे और टीम से भिड़े। जब पुणे में मैट रैनसा डायरिया को डायरिया के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा तब भारतीय खिलाड़ी लगातार उनसे कुछ न कुछ कह रहे थे। अंपायर इयान गोल्ड ने धर्मशाला टेस्ट के दौरान मैथ्यू वेड और रविंद्र जडेजा को मामले को उसी वक्त खत्म करने को कहा था।
स्मिथ ने फिर दी DRS विवाद को हवा, विराट के बयान को कहा 'बेहुदा'
6 of 6
jadeja
भारत दौरे पर चार टेस्ट खेलने आई ऑस्ट्रेलिया टीम को सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पुणे में खेले गए सीरीज के पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया था और सीरीज में खिलाड़ियों के बीच ज्यादा छींटाकशी की घटनाएं हुई थीं। दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थीं।