स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@ICC
उन्होंने स्मिथ का बचाव करते हुए कहा, ‘आप चाहे कुछ भी कहें लेकिन कुछ समय पहले ही उसने वनडे क्रिकेट में बड़ा शतक लगाया था।’ उनके खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर लाबुशेन ने कहा, ‘उसने सीमित ओवरों में इधर ज्यादा क्रिकेट खेली है और लाल गेंद से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। यह क्रिकेट और कोरोना काल की सच्चाई है।’
लाबुशेन ने कहा, ‘उसका टेस्ट क्रिकेट में 60 से अधिक का औसत है। वह अपने करियर की शुरूआत से लेकर अभी तक लगातार अच्छा खेलता आया है। उसे तेजी से रन बनाना पसंद है।’