फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, लगातार 18 वन-डे में दर्ज की जीत

Wed, 09 Oct 2019 07:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
australia cricket team
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे में श्रीलंकाई महिला टीम को नौ विकेट से हराकर क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने न केवल सीरीज पर कब्जा किया, बल्कि वन-डे क्रिकेट में लगातार 18 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 195 रन बनाए। 
विज्ञापन

2 of 4
australia cricket team
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एलिसा हीली के बेहतरीन शतक की बदौलत सिर्फ विकेट खोकर महज 26.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 76 गेंद पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 बेहतरीन चौके जड़े जबकि दो छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 4
australia women team
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने का फैसला किया। टीम की ओपनर जयांगानी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 124 गेंदों की पारी में 13 चौके जड़े। हालांकि उनके अलावा श्रीलंका की कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी। दूसरा सर्वाधिक स्कोर 24 रन का रहा जो तीसरे नंबर पर उतरीं मदावी ने बनाया।
विज्ञापन

4 of 4
Australia Women Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही वनडे क्रिकेट में लगातार अपनी 18वीं जीत हासिल की। इससे पहले बेलिंडा क्लार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1997 से लेकर 1999 तक लगातार 17 वन-डे मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने वन-डे सीरीज से पहले टी-20 सीरीज में भी श्रीलंका का सुपड़ा साफ कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें