ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 108 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पाकिस्तान की हार के बावजूद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
2 of 5
बाबर आजम
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 263 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 100 गेंदों में 84 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। आजम ने वनडे क्रिकेट सबसे तेज 1000 रन बनाने के सर विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान की हार के बावजूद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
3 of 5
बाबर आजम
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिर्चड्स ने भी वनडे क्रिकेट में 21 पारियों में यह कारनामा किया था। बाबर आजम 21 पारियों में 1000 रन तक पहुंचने वाले दुनिया के महज पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
पाकिस्तान की हार के बावजूद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पाक टीम के विराट कोहली माने जाने वाले बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और फिफ्टी लगाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 264 रन का लक्ष्य मिला।
पाकिस्तान की हार के बावजूद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आराम दिया। इस मैच को जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 का बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर रहते ही मैच जीत लिया। स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।