टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रविवार को सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेली।