अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने स्पष्ट किया कि रहाणे उनके द्वारा बनाई गई रूपरेखा का पालन करेगा और जहां तक दोनों का संबंध है तो इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है। वह काफी आत्मविश्वास से भरे दिखे। कोहली का मानना है कि दोनों जानते हैं कि यह टीम कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, 'दो अभ्यास मैचों, टूर मैचों में रहाणे ने काफी काम किया है, वह काफी संयमित दिखा और वह हमारी टीम की मजबूती को जानता है और हमें क्या करना चाहिए, यह भी।'