फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह की तारीफ में कंगारू गेंदबाज ने पढ़े कसीदे, बोले- IPL में पढ़ लिया था उनका दिमाग

Sat, 05 Dec 2020 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिन्सन ने कहा कि हाल ही में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्हें जसप्रीत बुमराह के दिमाग को पढ़ने में मदद मिली और वह इस दौरान उनके घातक यॉर्कर गेंदों के रहस्य को जानना चाहते थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
आईपीएल नीलामी के दौरान पेटिन्सन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी लेकिन लसिथ मलिंगा के टूर्नामेंट से हटने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम से जोड़ा। उन्होंने इस दौरान 10 मैचों में 11 विकेट लिए। पेटिन्सन ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से कहा, 'मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।'
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
उन्होंने कहा, 'बुमराह टी-20 प्रारूप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। मैं उनका दिमाग पढ़ने में सफल रहा। मैं उनकी यॉर्कर और उसकी सटीकता के बारे में सोच रहा था। वह थोड़ी ऊंचाई से गेंदबाजी करना पसंद करते है।'
विज्ञापन

4 of 4
जेम्स पेटिन्सन - फोटो : social media
तीस साल के पेटिन्सन भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य है और वह रविवार से शुरू होने वाले अभ्यास मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ए का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बुमराह के बारे में कहा, 'वह शानदार है। उसकी गेंदबाजी का तरीका अलग है, उसे ऐसा करने की पूरी छूट है और इसी वजह से वह सफल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें