फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे भी नहीं टिक पाया टीम इंडिया का टी-20 का यह विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने की बराबरी

Sat, 09 Nov 2019 10:02 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच राजकोट में गुरुवार को खेले गए तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत की जीत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 40 मुकाबले जीते थे। बांग्लादेश पर जीत के साथ ही भारत फटाफट क्रिकेट में 41 जीत के साथ सबसे आगे हो गया था, लेकिन भारतीय टीम का यह रिकार्ड 24 घंटे भी नहीं टिक सका।
विज्ञापन

2 of 4
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान को 10 विकेट से मात देकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के 41 जीत की बराबरी कर ली है। इस मुकाबले में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की आतिशी बल्लेबाजी ने मैच को 12वें ओवर में ही खत्म कर पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 61 बार दूसरी पारी खेली है जबकि ऑस्ट्रेलिया को 70 बार दूसरी पारी खेलने का मौका मिला है, इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है। पाकिस्तान ने 67 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा किया है और 36 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा और महमूदुल्लाह - फोटो : Social Media
बता दें कि रविवार को भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के टी-20 रिकॉर्ड को एक बार फिर से तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। भारत 10 नवंबर यानी रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगा। इस मुकाबले में जीत के साथ भारत न सिर्फ सीरीज में जीत हासिल करेगा बल्कि टी-20 मुकाबलों में 42 जीत के साथ सबसे आगे हो जाएगा। आईसीसी टी-20 रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान इस समय टॉप पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और टीम इंडिया पांचवे स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें