दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 85 रनों पर समेट दिया।
कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी के तूफान के सामने नहीं टिक सका। 85 रनों में सबसे अधिक स्टीव स्मिथ ने 48 रन का योगदान किया। उनके अलावा केवल जो मेनी ही दोहरे अंक तक पहुंचने में सफल हुए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी
2 of 7
फिलैंडर
- फोटो : file photo
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज फिलैंडर ने चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रलियाई टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। फिलैंडर के अलावा चोटिल डेल स्टेन की जगह खेल रहे तेज़ गेंदबाज काइल एबोट ने तीन विकेट हासिल किए। पर्थ टेस्ट के हीरो रहे रबाडा को केवल एक ही विकेट मिल सका।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी
3 of 7
डेविड वार्नर
मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 2 रन पर डेविड वार्नर के रूप में गिरा। उनको फिलैंडर ने विकेटकीपर डी कॉक के हाथों 1 रन पर कैच आउट कराया। उनके बाद उनके साथी सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वह भी मात्र एक रन के योग पर ही काइल एबोट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उस वक्त भी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 रन ही था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी
4 of 7
स्टीव स्मिथ
इसके बाद देखते ही देखते ऑस्ट्रेलियाई टीम का मध्य क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने महज 31 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने जुझारू पारी खेलते हुए अपनी टीम को इस शर्मनाक स्थित से बचा लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी
5 of 7
कागिसो रबाडा
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 47 रन है। साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 47 रन पर ढेर कर दिया था। उस मैच में भी फिलैंडर ने पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी
6 of 7
Australia Team
- फोटो : PTI
32 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर पहली बार 100 रनों से कम के योग पर ऑल आउट हुआ है। 32 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 76 रनों पर सिमट गई थी।