फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से खुलेगा ऑस्ट्रेलिया की जीत का दरवाजा! ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग XI

Fri, 08 Mar 2019 08:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया जब टीम इंडिया के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे वन-डे खेलने उतरेगी तो मेहमान टीम की निगाहें जीत पर होगी। कंगारू टीम पहले ही दो वन-डे गंवा चुकी है। तीसरा मुकाबला दोनों टीम के बीच रांची में खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ तीसरे वन-डे फतह करने उतर सकती है?
 
विज्ञापन

2 of 5
aaron finch
ओपनर्स 
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करेंगे। कंगारू कप्तान फिंच पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, दूसरे वन-डे में उन्होंने 37 रन बनाए। वही, ख्वाजा ने पहले व दूसरे वन-डे में क्रमशः 50 और 38 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
मिडिल ऑर्डर
पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। खतरनाक खिलाड़ी स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्टोइनिस ने पहले व दूसरे वन-डे में क्रमशः 37 और 52 रन बनाए हैं, जबकि   हैंड्सकॉम्ब ने पहले व दूसरे मैच में 19 और 48 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

4 of 5
alex carey
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
एलेक्स कैरी विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। कैरी ने पहले व दूसरे वन-डे में क्रमशः 36 और 22 रन बनाए। वहीं, नाथन कोल्टर नाइल ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
गेंदबाजी 
पैट कमिंस और एडम जंपा तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, नाथन लायन के जिम्मे स्पीन की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें