फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू दिग्गज ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत की एक खोज है यह खिलाड़ी

Mon, 07 Dec 2020 08:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की तरफ से टी-20 सीरीज में जीत को सोमवार को ‘यादगार और विशेष’ करार दिया। तमिलनाडु के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। भारत ने इस मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।
 
विज्ञापन

2 of 4
टी नटराजन - फोटो : @Natarajan_91
नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यह मेरी अपने देश के लिए श्रृंखला में पहली जीत है। यादगार और विशेष।' नटराजन ने डार्सी शॉर्ट और मोइजेस हेनरिक्स के विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने उन्हें भारत के लिए इस दौरे की खोज बताया।

विज्ञापन

3 of 4
टी नटराजन - फोटो : social media
मैकग्रा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, 'मैं नटराजन से काफी प्रभावित हूं। वह निश्चित तौर पर भारत के लिए इस दौरे की खोज है। उम्मीद है कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
नटराजन ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी तीन विकेट लिए थे जिसे भारत ने 11 रन से जीता था। उन्होंने तीसरे वनडे में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, दो विकेट लिए और भारत की 13 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पीठ दर्द से परेशान नवदीप सैनी के बैकअप के तौर पर वनडे टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें