ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में टॉप क्रिकटरों में शुमार हैं। वे क्रिकेट के इस सबसे पुराने फॉर्मेट में सर्वाधिक औसत के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर एक बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
डेढ़ साल के बैन के बाद लौटे स्मिथ जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में रिकॉर्ड रन बनाने के बाद स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में जमकर रन बटोरे और मैन ऑफ दी सीरीज भी रहे।
विज्ञापन
3 of 5
स्टीव स्मिथ
अब स्मिथ फिर से टेस्ट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में स्मिथ ने मंगलवार को सिडनी में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ शतक जड़ा। हालांकि 30 वर्षीय स्मिथ अपने 42वें प्रथम श्रेणी शतक की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
दरअसल स्मिथ ने 290 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया जो उनके करियर का सबसे धीमा प्रथम श्रेणी शतक बन गया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में 261 गेंदों में शतक जड़ा था।
स्मिथ इस मैच अजीबोगरीब तरीके से आउट होने की वजह से भी चर्चा में रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शतक जड़ने के बाद स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन वे इसमें असफल रहे, फिर खिलाड़ियों की अपील के बाद अंपायर से स्मिथ को आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से स्मिथ नाराज नजर आए लेकिन उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा।