फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से टूटेगी ऑस्ट्रेलियाई परंपरा, तीसरे टेस्ट में हो सकता है बड़ा बदलाव

Sun, 27 Dec 2020 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 6
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : social media
सिडनी में कोरोना के नए मामले पाए जाने के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के आयोजन की संभावना कम हो गई है। हालांकि, इस पर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने रविवार को कहा कि भले ही वह चाहते हैं कि सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन हो लेकिन अभी स्थिति काफी जटिल हो रखी है।
विज्ञापन

3 of 6
new Corona strain - फोटो : iStock
फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, 'वह (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले) न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि अभी स्थिति बेहद जटिल है। उन्होंने जो कुछ भी मुझे बताया उस हिसाब से यह वास्तव में 50-50 जैसी स्थिति है।'

4 of 6
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'सिडनी को पर्याप्त समय देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बधाई देनी चाहिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो। उन्हें जितना अधिक समय मिलेगा उतने की वहां मैच के आयोजन के मौके बढ़ेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अगले 48 घंटों में पता चल जाएगा कि क्या हम उस मैच की मेजबानी करने जा रहे हैं। जैसा मैंने कहा कि हम चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो लेकिन जरूरत पड़ने पर हम मैच के आयोजन के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ind vs aus
नए साल का पारंपरिक टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाना है लेकिन सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां तीसरे टेस्ट का आयोजन अनिश्चित हो गया है। बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें