भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। बृहस्पतिवार से एडिलेड के ओवल मैदान में शुरू हुए टेस्ट में दोनों ही टीमों के लिए चीजें मिली-जुली रही। ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहले दिन छह विकेट चटकाए वहीं भारत ने भी विराट के अर्धशतक की मदद से 233 रन बनाए। इसके अलावा मैच के पहले दिन कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड भी देखने को मिले, जिसमें विराट की उपलब्धि भी शामिल रही। ऐसे में आइए जानते हैं आज बने उन रिकार्ड्स के बारे में।