फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस पाकिस्तानी को किया ट्रोल, समझाया ICC का नियम

Sat, 28 Nov 2020 03:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वसीम जाफर ट्वीट - फोटो : twitter@WasimJaffer14
भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपने ट्वीट्स से अपनी बात रखने के साथ ही कई लोगों पर चुटकी लेते हुए भी दिखते हैं। उनके फैंस भी उसे काफी पसंद करते हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के एक क्रिकेट सांख्यिकीविद मजहर अरशद को ट्रोल करते हुए उन्हें मजाक-मजाक में आईसीसी के वर्ल्ड कप सुपर लीग से जुड़े नए नियम के बारे में समझा दिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
दरअसल अरशद ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत को 50 ओवर की गेंदबाजी करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। वर्ल्ड कप सुपर लीग में हर एक शॉर्ट ओवर के लिए एक अंक कटते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर
मजहर के इस ट्वीट को जाफर ने रिट्वीट करते हुए बताया कि भारत पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत 2023 विश्व कप का मेजबान होने के नाते पहले से ही वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई कर चुका है।
 

4 of 6
आईसीसी - फोटो : social media
क्या है वर्ल्ड कप सुपर लीग:
भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। नए नियम के तहत आईसीसी ने वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत की है, इसमें 2020 से 2022 तक 13 टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया पहला वनडे भी इसके तहत हुआ था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करने के साथ ही 10 अंक भी हासिल कर लिए, वहीं भारत को एक भी अंक नहीं मिला और धीमी ओवर गति की वजह से उसे अंकों का नुकसान भी हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
icc world cup
भारत वर्ल्ड कप के लिए पहले से क्वॉलीफाई है
दरअसल आईसीसी के नियम के मुताबिक जिस देश में भी वर्ल्ड कप आयोजन किया जाता है, वहां की टीम अपने आप क्वॉलीफाई कर जाती है। ऐसे में अगला वर्ल्ड कप 2023 में भारत में होना है और उसकी जगह पहले से ही पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
icc world cup
वर्ल्ड कप सुपर लीग से कौन सी टीम क्वॉलीफाई करेगी:
भारत के अलावा इस लीग की शीर्ष सात टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई कर जाएंगी। लेकिन उनके अलावा बाकी की जगहों के लिए नीच की पांच टीमों के बीच एक और क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें