भारतीय महिलाओं ने टी-20 विश्व कप अभियान का आगाज जीत के साथ किया। सर्वाधिक चार बार की विजेता और खिताब की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए भारतीय टीम ने गजब की जीवटता दिखाई। एक वक्त मैच ऑस्ट्रेलिया के पाले में जाता दिख रहा था, लेकिन पूनम यादव ने अपनी फिरकी में फंसाकर कंगारूओं को वो नाच नचाया, जो सदियों तक याद रखा जाएगा।