बेटी की मौत के सदमे से उबरते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। आसिफ का नाम पाकिस्तान की 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।
भावुक आसिफ ने सभी से बेटी के लिए प्रार्थना करने और टीम को वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने के लिए कहा है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को अपना पहला मैच 31 मई को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलना है।