शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद से ही इस बात को लेकर असमंजस चल रहा था कि टीम सैमसन और जितेश शर्मा में से किसे प्लेइंग-11 में शामिल करेगी। लेकिन यूएई के खिलाफ टीम ने सैमसन के साथ उतरने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू किया है। भारत की प्लेइंग-11 को लेकर पिछले कुछ दिन से काफी चर्चा चल रही थी और टीम प्रबंधन ने अनुभव को तरजीह देते हुए संजू सैमसन को मौका दिया है। शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद से ही इस बात को लेकर असमंजस चल रहा था कि टीम सैमसन और जितेश शर्मा में से किसे प्लेइंग-11 में शामिल करेगी। लेकिन यूएई के खिलाफ टीम ने सैमसन के साथ उतरने का फैसला किया है।
विज्ञापन
2 of 5
भारत बनाम यूएई
- फोटो : BCCI-X
भारत ने जीता टॉस
भारत ने यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और ताजा लग रहा है। आज भी नमी है बाद में ओस पड़ सकती है। अगर हमें मौका मिले तो हम कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन आज हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम यहां जल्दी आ गए, 3-4 अच्छे अभ्यास सत्र किए और एक दिन की छुट्टी भी ली जो हमारे लिए अच्छा है।
बुमराह को मौका, अर्शदीप को आराम
भारत ने दुबई में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए तीन विशेषज्ञ स्पिनर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है, जबकि टीम में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लिया है। तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह संभालेंगे, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दूसरे तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, शिवम दुबे भी गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और उन्होंने हाल ही में अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की थी। भारत ने पहले मैच के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका नहीं दिया है और बुमराह के साथ उतरने का फैसला लिया है।
भारत को यूएई के खिलाफ मैच के बाद 14 सितंबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ना है और इस महत्वपूर्ण मैच से पहले बुमराह को उतारना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बुमराह को मैच अभ्यास कराना चाहता है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। भारत ने पिच को देखते हुए तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है।
4 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
शीर्ष क्रम में जिम्मा संभालेंगे गिल
भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई और संभवत: वह शीर्ष क्रम में ही जिम्मेदारी संभालेंगे। विकेटकीपर के स्थान को लेकर काफी चर्चा थी और जिस तरह अभ्यास सत्र में जितेश लगातार बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे उससे लग रहा था कि टीम प्रबंधन सैमसन की जगह जितेश को मौका देगी। लेकिन सैमसन को उनके अनुभव के कारण जितेश पर तरजीह मिली है। गिल की अनुपस्थिति में सैमसन पारी का आगाज कर रहे थे और उन्होंने पिछले कुछ समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस मैच के लिए भारत और यूएई की प्लेइंग-11: भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। संयुक्त अरब अमीरात: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मोहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।