फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: टीम इंडिया सावधान! ये 5 बांग्लादेशी फाइनल में बिगाड़ सकते हैं खेल

Thu, 27 Sep 2018 09:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
india vs bangladesh
छह बार की चैंपियन टीम इंडिया और 2016 की रनर-अप बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश ने इस पूरे टूर्नामेंट में पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने सुपर-4 के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब टीम इंडिया फाइनल खेलने उतरेगी तो बांग्लादेश के इन 5 खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम

2 of 6
mushfiqur rahim
एशिया कप में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम पूरे लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ही श्रीलंका के खिलाफ 144 रन की आतिशी पारी खेली थी। रहीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 297 रन बनाए। टीम इंडिया के गेंदबाजों को इस सलामी बल्लेबाज से किसी भी कीमत पर बचना होगा और इन्हें जल्द से जल्द आउट करना होगा।

 
विज्ञापन

मशरफे मुर्तजा

3 of 6
mashrafe mortaza
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा की अगर बात करें तो इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश ही रहा। हालांकि, गेंदबाजी में उनके हाथ पांच विकेट जरूर आए, लेकिन अगर बांग्लादेश को फाइनल जीतना है तो उनके कप्तान को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा।

मुस्तफिजुर रहमान

4 of 6
मुस्तफिजुर रहमान
टीम इंडिया को बांग्लादेश के सबसे धाकड़ गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से बचकर रहना होगा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 4 मैचे खेले हैं, जिसमें 8 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट झटके थे। बांग्लादेश को फाइनल का टिकट दिलाने में रहमान का बड़ा योगदान है।


 
 
विज्ञापन

मोहम्मद मिथुन

5 of 6
mohammad mithun
बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मगर अपनादिन होने पर मैच जिताने की ताकत रखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहदी हसन मिर्जा

6 of 6
mehedi hasan miraz
मेहदी हसन मिर्जा बांग्लादेश के एक अच्छे ऑलराउंडर माने जाते हैं। उन्होंने कुल 5 मैचों में अपने बल्ले से मात्र 78 रन बटोरे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। यह खिलाड़ी चकमा देने में माहिर है। टीम इंडिया को इस खिलाड़ी से भी सतर्क रहने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें