फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में खूंखार हो जाते हैं ये 5 भारतीय 'शेर', रिकॉर्ड तोड़ करते हैं बल्लेबाजी

Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
एशिया कप 2018 का आगाज शनिवार से यूएई में होने जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 19 सितंबर को करेगा।14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। आइए जानते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर...
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

2 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में 23 मैचों की 21 पारियों में 971 रन बनाए। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके नाम एशिया कप में 2 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

3 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में13 मैचों की 12 पारियों में कुल 571 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन है और उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। वह एशिया कप में 6 बार नाबाद पविलियन लौटे। इस सीजन में काफी उम्मीदें हैं।

विराट कोहली

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में 11 मैचों की वह 10 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक 613 रन बनाए हैं।  उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन है। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

गौतम गंभीर

5 of 6
gautam gambhir
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एशिया कप के 13 मैचों में कुल 573 रन बनाए। वह 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। एशिया कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना

6 of 6
सुरेश रैना
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने एशिया कप में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें 60.77 के औसत से कुल 547 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रैना के नाम एशिया कप में 2 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें