टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर और नंबर वन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के सोमवार को किए गए एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी। दरअसल, अश्विन ने तमिलनाडु राज्य के युवाओं के लिए नौकरी से संबंधित ट्वीट किया था।
ट्विटर पर कई लोगों ने माना कि अश्विन ने यह ट्वीट तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री वीके शशिकला के समर्थन में किया। हालांकि, 30 वर्षीय ऑफस्पिनर ने इस तरह की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके इस ट्वीट का राज्य की राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है।
Ashwin Foundation is happy to support 'We Are Your Voice' ,excl career fair for differently abled ,26th Feb, Loyola Col contact 9551500061
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) February 6, 2017
अश्विन ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि शांत रहें, यह सिर्फ नौकरियां देने का एक प्रयास है। इसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं।