आईपीएल-10 से बाहर रहने वाले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए तैयार हैं। करीब 2 महीने के लंबे आराम के बाद अश्विन तरोताजा होकर मैदान पर उतरेंगे और टीम इंडिया को जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका अदा कर सकते हैं। 2016-17 के घरेलू सीजन में अश्विन ने 13 टेस्ट मैच खेले, जिसके बाद उन्हें आराम की सख्त जरूरत खी।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में खास हथियार के साथ मैदान में उतरेंगे आर अश्विन
2 of 5
अश्विन
- फोटो : getty
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवानगी से पहले एक कार्यक्रम में पहुंच अश्विन का मानना है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ नया करेंगे। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैचों में उन्हें अपनी तैयारी का आजमाने का मौका मिलेगा। अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड की पिचों में स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती और ऐसे में उनकी विविधता ही कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में खास हथियार के साथ मैदान में उतरेंगे आर अश्विन
3 of 5
अश्विन
- फोटो : getty
अश्विन ने कहा, "30 गज के दायरे में 4 फील्डर रहने और दोनों छोर से नई गेंद के इस्तेमाल के नियम से काफी कुछ नया सोचने और करने में मदद मिलती है। यह आपकों कुछ नया करने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे में आप पुराने नियमों के अनुसार तैयार की गई रणनीति के अनुसार मैच नहीं खेल सकते। खेल बदल रहा है, तो आपको आक्रमण का तरीका भी बदलना होगा।"
चैंपियंस ट्रॉफी में खास हथियार के साथ मैदान में उतरेंगे आर अश्विन
4 of 5
आर अश्विन
- फोटो : Rediff
अश्विन ने माना कि इंग्लैंड में उनके सामने कठिन चुनौती होगी और उन्हें सपाट पिचों को ध्यान में रखकर रणनीति बनानी होगी। अश्विन ने कहा कि वो हर चुनौती के लिए तैयार हैं। अश्विन ने कहा कि मैच दर मैच अलग रणनीति बनाकर मैदान में उतरेंगे। हर खिलाड़ी की अलग रणनीति होगी। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और ऐसे में टीम इंडिया पर विशेष दबाव होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी में खास हथियार के साथ मैदान में उतरेंगे आर अश्विन
5 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
अपनी तैयारियों को लेकर अश्विन ने कहा कि उन्होंने इस आईसीसी इवेंट के लिए खास तैयारियां की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने तरकश में कई नए तीर जोड़े हैं। इस बार वो चैंपियंस ट्रॉफी खास हथियार लेकर मैदान में उतरेंगे। अश्विन ने इस साल घरेलू सीजन में सर्वाधिक विकेट लिए थे और अभी वो आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।