सुनील गावस्कर ने जब सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट में 29 शतक के आंकडे को पार किया तो किसी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। बधाई के जवाब में गावस्कर ने कहा कि डॉन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक बनाए हैं। जब कोई खिलाड़ी 51 टेस्ट मैच में 30 शतक बनाएगा तब सही मायने में वह सर डॉन ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड को टूटा माना जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
2 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
बल्ले से तो अब तक कोई ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका है लेकिन एक गेंदबाज अपनी उंगलियों के जादू से ब्रैडमैन के 29 शतकों को चुनौती दे रहा है। कहा जाता है कि मैच में गेंदबाज पांच विकेट हासिल कर ले तो वह शतक के बराबर होता है। ऐसे में आर अश्विन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में चल पड़े हैं। ऐस में वह 5वें टेस्ट मैच से पहले 29 या उससे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
3 of 7
अश्विन
- फोटो : getty
मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में अश्विन ने 6-6 विकेट हासिल किए। इस तरह 43 टेस्ट में उन्होंने 24वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए। इस तरह देखा जाए तो वह गेंदबाजी में ब्रैडमैन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
4 of 7
अश्विन
- फोटो : getty
पांच विकेट लेने की रफ्तार से वह भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके हैं। 24 वीं बार पारी में पांच विकेट लेकर उन्होंने कपिल देव जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया। कपिल ने 131 टेस्ट में 23 बार पांच विकेट हासिल किए थे। वह अब केवल दो भारतीय अनिल कुंबले और हरभजन सिंह से पीछे हैं। हरभजन ने 103 टेस्ट में 25 बार और कुंबले ने 35 बार पांच विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
5 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
विश्व क्रिकेट पर अगर नजर डाली जाए तो सबसे तेज एक पारी में 24 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सिडनी बर्न्स के नाम दर्ज है। बर्न्स ने 27 टेस्ट की 50 पारियों में 24 बार 5 विकेट हासिल किए थे। स्पिनर्स में अश्विन सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
6 of 7
मुथैया मुरलीधरन
हालांकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरली ने 133 टेस्ट की 230 पारियों में 67 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। मुरली ने प्रति 3.43 पारी में 5 विकेट हासिल किए वहीं 3.33 की औसत से 5 विकेट हासिल कर रहे हैं। शेन वॉर्न 7.37 और अनिल कुंबले 6.74 पारी में पांच विकेट हासिल करते थे। कुंबले ने 35 और वार्न ने 37 बार पांच विकेट हासिल किए।
वर्तमान स्पिनर्स में श्रीलंका के रंगना हीरथ ने 75 टेस्ट में 28 बार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। वह 4.89 पारी में 5 विकेट हासिल करते हैं। इस लिहाज से हाल फिलहाल अश्विन के करीब कोई गेंदबाज नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में वह जल्दी ही दुनिया के सर्वकालिक सर्वोत्तम गेंदबाजों की सूची में अपनी नाम दर्ज करा लेंगे।