फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में फटाफट विकेट लेने का रिकॉर्ड, तीसरे नंबर पर हैं अश्विन

Wed, 27 Jul 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आर अश्विन - फोटो : Getty
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के अच्छे दिन फिर से लौट आए हैं और दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बनने के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में फटाफट विकेट हासिल करने में शीर्ष 3 गेंदबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आर अश्विन - फोटो : Getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट मैच में अश्विन ने एक बार फिर ऑलराउंड खेल दिखाया और पहली पारी में शानदार शतक लगाया, इसके बाद दूसरी पारी में गजब की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी झटक लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वह एक टेस्ट मैच में शतक और एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने। 
विज्ञापन

3 of 6
अश्विन - फोटो : getty
टेस्ट करियर में 33 मैच खेलने के बाद आर अश्विन के खाते में 1317 रन और 183 विकेट दर्ज हो गए हैं वहीं इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने इतने ही मैच में 1548 रन और 162 विकेट अपने खाते में कर लिया था। इन दोनों क्रिकेटरों की बात इसलिए हो रही है क्योंकि टेस्ट इतिहास में यही दो क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने करियर में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 150 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं।

4 of 6
अश्विन - फोटो : Facebook
अब बात करते हैं कि उस कारनामे की जिसकी चर्चा शुरुआत में की गई थी। इस समय फिर से दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वह टेस्ट इतिहास में 33 टेस्ट मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ 2 गेंदबाजों से पीछे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
वकार यूनुस - फोटो : ANI
33 टेस्ट मैच के अपने करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनूस के नाम दर्ज है जिन्होंने इतने ही मैचों में 190 विकेट झटककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनसे भी दिलचस्प रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बर्न्स का है जिन्होंने सिर्फ 27 टेस्ट मैचों में ही 189 विकेट झटक लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेट पिच - फोटो : Getty
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सिडनी बर्न्स जिन्होंने सिर्फ 27 टेस्ट मैचों में ही 189 विकेट झटक लिए थे। हालांकि इसके बाद वह आगे टेस्ट नहीं खेल सके। इस तरह से सबसे तेज विकेट लेने का रिकॉर्ड इस गेंदबाज के नाम रहा। इसके बाद अश्विन हैं जिन्होंने 33 टेस्ट मैचों में 183 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर सी ग्रीमेट (177), पांचवें पर डेनिस लिली (175) और छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (170 विकेट) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें