फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल तोड़कर बुरे फंसे जोफ्रा आर्चर, दुनियाभर के दिग्गज सुना रहे खरी-खरी

Fri, 17 Jul 2020 01:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निदेशक एशले जाइल्स ने कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा क्योंकि इससे बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती थी और ईसीबी को करोड़ों पाउंड का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

2 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
आर्चर को टीम के जैव सुरक्षित वातावरण का प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। उन्हें अब पांच दिन तक आइसोलेशन पर रहना होगा और इस दौरान उनके कोविड-19 के लिए दो परीक्षण होंगे। ईसीबी ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने कैसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया लेकिन रिपोर्टों के अनुसार यह तेज गेंदबाज पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर चला गया था।
विज्ञापन

3 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
जाइल्स ने पत्रकारों से कहा, 'हर (गलत) काम के लिए कार्रवाई होनी चाहिए और इस मामले में भी (अनुशासनात्मक) प्रक्रिया होगी, इससे बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती थी। इसका प्रभाव गर्मियों के पूरे सत्र पर पड़ सकता था और हमें करोड़ों पाउंड का नुकसान हो सकता था।'

4 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर
आर्चर ने अब तक इंग्लैंड की तरफ से आठ टेस्ट, 14 वन-डे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। अपने करियर में अभी तक उन्होंने 58 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उसे इसके संभावित प्रभावों के बारे में पता था। वह युवा है और युवा गलतियां करते हैं। उसे इससे सबक लेना होगा।'
विज्ञापन

5 of 8
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
ईसीबी ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को काफी प्रयासों के बाद अपने देश का दौरा करने के लिए मनाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलेगा। आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी इस सत्र में इंग्लैंड दौरे पर आना है। बारबाडोस में जन्मे 25 वर्षीय आर्चर ने नियम तोड़ने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

6 of 8
एश्ले जाइल्स - फोटो : ट्विटर
जाइल्स ने कहा, 'सामान्य परिस्थितियों में मैचों के बीच घर जाना सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने में काफी मेहनत और पैसा लगा है और काफी कुछ दांव पर लगा है। जोफ्रा ने जतला दिया है कि वह कितना शर्मिंदा है लेकिन यह पूरी टीम के लिए निराशाजनक है।'
विज्ञापन

7 of 8
फिल सिमंस
सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस अपने ससुर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकले थे जिस पर उनके क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाए थे। सिमंस अनुमति लेकर बाहर निकले थे, लेकिन तब भी उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्किरिट ने हालांकि मुख्य कोच का साथ दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा कि पृथकवास के दौरान आर्चर का ध्यान रखना जरूरी है। टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा, 'सच्चाई यह है कि वह घर जाने के लिए तैयार था और इस तरह से उसने कोविड-19 को जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश का मौका देकर श्रृंखला को खतरे में डाला, उसके अगले सप्ताह खेलने की संभावना कम है। मुझे नहीं लगता कि वे उसे तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में रखेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें