फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2019: गिल्लियों के बिना ही चलता रहा खेल, अंपायरों ने ICC के इस नियम के तहत लिया फैसला

Thu, 05 Sep 2019 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एशेज सीरीज - फोटो : social Media
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हैरानी वाला एक नजारा देखने को मिला। जब खेल कुछ देर तक बिना बेल्स (गिल्लियों) के ही खेला गया। मैनचेस्टर में खेल जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान लंच के बाद जब दूसरे सत्र का खेल जारी था, तब मैदान पर घने बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एशेज सीरीज - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 32वां ओवर फेंका जा रहा था। इस दौरान हवा इतनी तेज गति से चल रही थी कि, विकेट पर गिल्लियां टिक नहीं पा रही थीं और वो बार बार स्टंप्स से नीचे गिर जा रही थी। इसके बाद जब स्टंप्स पर बेल्स टिकती नहीं दिखीं, तो मैदान पर खड़े अंपायर कुमार धर्मसेना और मराएस एरासमस ने आपसी बातचीत के बाद बिना बेल्स के खेल को जारी रखने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
जो रूट - फोटो : social Media
बेल्स हटाए जाने से इंग्लिश कप्तान जो रूट ने नाराजगी जताई और अंपायरों से कहा कि वह बेल्स के साथ ही खेल को जारी रखें, लेकिन अंपायरों का यह निर्णय आईसीसी के नियमों के मुताबिक ही था। इसलिए तब तक खेल बिना बेल्स के ही खेला गया, जब तक कि हवा की गति कम नहीं हुई। हवा कम होने के बाद बेल्स को विकेट पर लगा दिया गया।

4 of 5
ICC - फोटो : social Media
आईसीसी का नियम 8.5 के अनुसार अगर जरूरी हो तो अंपायर स्टंप्स से बेल्स हटाने का निर्णय ले सकते हैं। अगर बेल्स हटाने पर अंपायर राजी होते हैं तो विकेट के दोनों छोर पर कोई भी बेल्स नहीं होगी। परिस्थितियां जब स्टंप्स पर बेल्स टिकने के लायक होंगी, अंपायर बेल्स को स्टंप्स पर फिर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एशेज सीरीज - फोटो : social Media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब कोई मैच कुछ देर विकेट पर बिना बेल्स के ही खेला गया हो। बिना बेल्स के मैच जारी रहने की पहली घटना साल 2017 की है, जब अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच एक मैच खेला जा रहा था। तब भी मैदान पर तेज हवाओं के चलते बेल्स को हटाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें