मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पहले इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गए। श्रीलंका दौरे रवाना हुई अंडर-19 टीम इंडिया का हिस्सा अर्जुन तेंदुलकर बिना स्कोर के पवेलियन लौट गए हैं। बता दें कि पहली पारी में अर्जुन ने अपनी टीम को पहला विकेट जरूर दिलाया, लेकिन बल्लेबाजी में वह बना खाता खोले क्रीज से चलते बने।