फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के इस 7 वर्षीय सह कप्तान ने दी टीम इंडिया को बधाई, वायरल हुआ VIDEO

Sun, 30 Dec 2018 07:25 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
archie
भारत ने बॉक्सिंग-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टीम इंडिया की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ind vs aus
इस मैच में सात साल के आर्ची शिलर भी सुर्खियां बटोरने में काफी आगे रहे। गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानवता का संदेश देते हुए क्रिकेट के सात वर्षीय फैन आर्ची शिलर को भारत के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट में अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल करके क्रिसमस से पहले प्रशंसनीय कदम उठाया था।
विज्ञापन

3 of 5
ind vs aus
टीम इंडिया की जीत के बाद आर्ची ने टीम इंडिया की जीत पर टीम के हर एक शख्स से मिलकर बधाई दी। आर्ची ने जीत के बाद खुद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका अभिनंदन किया।

4 of 5
ind vs aus
बता दें कि आर्ची दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। उनका सपना ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनना था।  'मेक ए विश ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन' के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन के साथ आर्ची को सह-कप्तान बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ind vs aus
अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद आर्ची का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। आर्ची को देख मैदान पर आता देख टीम इंडिया के क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहे। सभी ने आर्ची से झुककर हाथ मिलाया और उनका स्वागत किया।

देखें वीडियो:


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें