अनुष्का शर्मा ने इन दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं और तेज गेंदबाजी का अभ्यास कर रही हैं। वहीं विराट 10दिन के लिए ब्रेक पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा इस दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं। अनुष्का तेज गेंदबाजी का खूब अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का हाथ में लाल एसजी गेंद के साथ अभ्यास करती दिख रही हैं। वहीं उनके पति विराट इनि दिनों छुट्टी पर हैं। बीसीसीआई ने विराट को 10 दिन के लिए बायो बबल से ब्रेक दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का अपनी आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिए अभ्यास कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर आधारित है। झूलन ने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं और भारत में महिला क्रिकेट को ऊपर उठाने में झूलन का अहम योगदान हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
चकदा एक्सप्रेस फिल्म को नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए अनुष्का लगभग एक महीने तक इंग्लैंड में शूटिंग करेंगी। क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है।
4 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में इससे पहले भी कई खिलाड़ियों के ऊपर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉक्सर मैरीकॉम, एथलीट मिल्खा सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
83 फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हाल ही में 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम के ऊपर भी "83" फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़े सितारे शामिल थे। फिल्म में 1983 विश्व कप टीम की संघर्ष से भरी यात्रा दिखाई गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म एमएस धोनी
हालांकि, खिलाड़ियों ऊपर बनी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस में कुछ खास नहीं कर पाई हैं। धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को छोड़ दिया जाए तो भाग मिल्खा भाग, मैरीकॉम और 83 जैसी फिल्में आशा के अनुरूप कमाई नहीं कर पाई थीं।
अनुष्का पहले भी इस फिल्म से जुड़े फोटो और वीडियो साझा कर चुकी हैं। झूलन गोस्वामी पर आधारित इस फिल्म में उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा। झूलन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी हैं। अब तक वो अपने नाम 240 विकेट कर चुकी हैं। इस विश्व कप में झूलन 250 विकेट का आंकड़ा छू सकती हैं। वे ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी।