फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के कपड़े क्यों पहनती थीं अनुष्का, विराट की दुल्हनियां ने खुद खोला राज

Wed, 03 Mar 2021 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों अहमदाबाद में हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ चार मार्च को चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ घर में हैं। जब से विराट पिता और अनुष्का मां बनीं हैं, तब से ये जोड़ी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच दोनों से जुड़ा हुआ एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें अनुष्का ने खुलासा किया था कि वे पति के कपड़े क्यों पहनती थीं?
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
दरअसल, 2019 में एक मैग्जीन (वोग इंडिया) को दिए इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपने और विराट के स्टाइल के बारे में बात की थी। दोनों को अक्सर ट्रेंडी आउटफिट्स में बाहर जाते स्पॉट किया जाता है, इसलिए अनुष्का से पूछा गया था कि क्या उन्होंने और विराट ने कभी कपड़े अदला-बदली (स्वैप्ड) किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram@viralbhayani
इस पर अनुष्का ने जवाब दिया और कहा कि वह कभी-कभी विराट की टी-शर्ट, जैकेट, और कुछ और भी ले लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि जब वह उनके कपड़े उधार लेती हैं तो विराट को ये बहुत पसंद आता है क्योंकि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का ने आगे कहा, 'मैं उनकी अलमारी से ज्यादातर टी-शर्ट और कुछ और सामान भी ले लेती हूं। कभी-कभी मैं सिर्फ उनकी जैकेट लेती हूं। कभी-कभी मैं ऐसा सिर्फ इसलिए करती हूं क्योंकि जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं तो वह बहुत खुशी महसूस करते हैं।' बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी दिसंबरह 2017 में हुई थी। साल 2021 के जनवरी में अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें