फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से नजरें चुराकर इंग्लैंड पहुंची मिसेज कोहली, फिर माथा पीटने को तैयार फैंस

Thu, 05 Jul 2018 04:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में पहला मुकाबला जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहे दूसरे टी-20 पर टिकी हैं। इस टी-20 सीरीज के अलावा इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
बहरहाल पहला टी-20 जीतने के बाद अब टीम इंडिया को कार्डिफ में शुक्रवार को दूसरा टी-20 मैच खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम कार्डिफ पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकालकर कार्डिफ पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka
फैंस से नजरें चुराकर इंग्लैंड पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को टीम इंडिया की बस में कप्तान कोहली के साथ स्पॉट हो ही गईं। इसकी जानकारी एक क्रिकेट फैन ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
 

4 of 5
Anushka virat maching
बता दें कि टीम इंडिया का कोई भी दौरा हो अनुष्का अपने पति विराट कोहली को चीयरअप करने के लिए एक बार स्टेडियम में जरूर आती हैं। पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी वह पहले टेस्ट मैच के दौरान द. अफ्रीका के स्टेडियम में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा
हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा पर फैंस अपना रिएक्शन देने से बाज नहीं आएंगे। गौरतलब है कि कुछ सनकी फैंस टीम इंडिया की हार के लिए हर बार कोहली की पत्नी अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते हैं। कोहली के मना करने पर भी ऐसे फैंस अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें