अनुष्का शर्मा
अनुष्का को इसलिए भी ट्रोल सहना पड़ा क्योंकि उनकी वजह से उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का चेहरा छिप गया था। इससे बड़ी बात यह रही कि अनुष्का के अलावा किसी और क्रिकेटर की पत्नी इस मुलाकात में शामिल नहीं हुई, जो उनके ट्रोल होने का बड़ा कारण बना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उच्च विभाग के सदस्यों ने इस मामले पर सफाई भी पेश की, लेकिन इतने दिनों के बाद भी लगता है कि अनुष्का शर्मा को यह सब रास नहीं आया।