फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें, स्टार हिटर आंद्रे रसेल का खेलना मुश्किल

Sat, 13 Apr 2019 02:49 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरह कोलकाता के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। घरेलू टीम की लय अचानक लगातार दो हार से टूट गई, पहले उसे चेन्नई से और फिर बीती रात दिल्ली कैपिटल्स से पराजय का मुंह देखना पड़ा। कोलकाता हालांकि मजबूत चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में काफी दबाव में होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
andre russel
पिछली दो शिकस्त ने कोलकाता की आंद्रे रसेल पर अति निर्भरता उजागर कर दी जिन्होंने अभी तक बल्ले से जलवा बिखेरा है। लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीमों को वेस्टइंडीज के इस धुरंधर को रोकने का तरीका मिल गया है जिससे वे कोलकाता को कम स्कोर पर रोक सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
आंद्रे रसेल - फोटो : pti
घरेलू टीम की मुश्किल इस बात से भी बढ़ गई है कि कलाई की चोट के बढ़ने के कारण जमैका के इस खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध हो गया है जो उन्हें चेन्नई में लगी थी। दिल्ली के खिलाफ 21 गेंद में 45 रन की पारी के दौरान भी वह सहज नहीं दिखे थे। वह गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर भी नहीं कर सके थे और मैदान पर लड़खड़ाते दिखे थे। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भी वह नहीं दिखाई दिए।

4 of 8
आंद्रे रसेल बोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता की चार जीत में से तीन मैचों में रसेल को 'मैन आफ द मैच' चुना गया था। कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनकी उपलब्धता के बारे में कहा, 'उसे थोड़ी समस्या है। वह इसके बावजूद इस मैच में खेलने उतरा। वह एक विशेष क्रिकेटर है। हम एक दिन बाद फैसला करेंगे।' रसेल ने इस सत्र में कोलकाता के लिये लगातार छह पारियों में 40 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है और उनका नहीं खेलना टीम के लिए करारा झटका होगा। 
विज्ञापन

5 of 8
gill and russel - फोटो : social media
हालांकि प्रतिभाशाली युवा शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्हें पारी के आगाज के लिए भेजा गया जिसमें उन्होंने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। लेकिन कोलकाता के सभी बल्लेबाजों को अच्छा करने की जरूरत है विशेषकर कप्तान दिनेश कार्तिक को जो पिछले सत्र में उनके लिये सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वह इस बार जूझ रहे हैं और उन्होंने 15.33 के औसत से 93 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
ईडन गार्डंस की पिच स्पिनरों के लिए इतनी मददगार नहीं हो रही है, उनका स्पिन आक्रमण भी विकेट चटकाने में जूझ रहा है जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्ण और लोकी फर्गुसन भी सामान्य दिख रहे हैं। विश्व कप टीम में जगह बनाने पर निगाह लगाए कार्तिक भी व्यक्तिगत रूप से रन जुटाने के लिए काफी दबाव में होंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
चेन्नई बनाम कोलकाता
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम सात में से छह मैचों में विजय पताका लहरा चुकी है जिसमें लगातार तीन मैचों में जीत शामिल है। लेकिन पिछले मैच में धोनी गलत कारणों से सुर्खियों में आ गये। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब 'कैप्टन कूल' ने अपना आपा खोया और वह गुरूवार की रात  राजस्थान के खिलाफ अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलक
र मैदान पर आ गए।
विज्ञापन

8 of 8
एमएस धोनी
हालांकि धोनी प्रतिबंध से बच गए और उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ही लगाया गया। लेकिन पूर्व क्रिकेटरों ने इसके लिए भारत के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान की काफी आलोचना की और कहा कि उन्होंने गलत मिसाल पेश की। लेकिन चेन्नई की टीम एक और शानदार प्रदर्शन से इस विवाद को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें