अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
रायुडू ने अपने संन्यास और विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में बात करते हुए कहा कि ' संन्यास लेना कोई भावुक फैसला नहीं था, क्योंकि पिछले चार साल में मैंने वर्ल्ड कप खेलने के लिए कड़ी मेहनत की थी। टीम का हिस्सा नहीं बनने के कारण मैं काफी निराश था, लेकिन मैंने इस वजह से रिटायरमेंट का एलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके पास अभी समय है कि, वह इस फैसले विचार कर आगे और क्रिकेट खेलने का फैसला कर सकते हैं। टीम इंडिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि 'मैं अभी ज्यादा दूर की नहीं सोच रहा हूं, मैं एक-एक कदम लूंगा और देखूंगा कि आने वाले समय में चीजें कैसी रहती हैं।