देशभर में दिवाली के त्योहार की धूम है। लोग इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। दिवाली से पहले कई जगह पार्टी मनाई जा रही हैं। इसी तरह से दिवाली से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी ने गुरुवार को अपने घर दिवाली की पार्टी रखी। इस पार्टी में तमाम हस्तियों के अलावा क्रिकेटर भी पहुंचे। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा, जहीर खान और युवराज सिंह अपनी-अपनी पत्नी के साथ इस पार्टी में पहुंचे, तो वहीं हार्दिक और क्रुणाल पांड्या भी नजर आए।