टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 30वें बर्थडे पर ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) ने सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
बता दे कि कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रकेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए एआईजीएफ ने यह मांग की है। कोहली ने खेल के तीनों फॉर्मेट में कुल 18,500 रन बनाए हैं। इस दौरान टेस्ट और वनडे में उनका औसत भी 50 से अधिक का रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
नरेंद्र मोदी और विराट कोहली
एआईजीएफ ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'भारत में धर्म की तरह पूजे जाने वाले क्रिकेट में कोहली ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों फैंस का दिल जीता है। एआईजीएफ मानता है कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के स्तर और छवि को बढ़ाने के लिए कोहली द्वारा किए गए प्रयासों के कारण उन्हें भारत रत्न प्रदान करना चाहिए।'
4 of 5
virat kohli
इस चिट्ठी में आगे लिखा गया, 'कोहली को भारत रत्न देने का मतलब उनकी प्रतिभा, योग्यता और कड़ी मेहनत को सम्मानित करने जैसा होगा।' गौरलतब है कि इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
कोहली ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर के वन-डे में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले रिकॉर्ड पर कब्जा किया है। तेंदुलकर ने 259 मैंच में यह रिकार्ड बनाया था जबकि कोहली ने यह आंकड़ा महज 205 मैचों में हासिल किया।