फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी की कायल हुई बॉलीवुड हसीना, बोली- कैप्टन कूल के एक्सप्रेशंस...

Mon, 07 May 2018 09:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां एडिशन लगातार हिट शो साबित होता जा रहा है। एमएस धोनी, अंबाती रायुडू और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया, तो मैदान के बाहर खेल चैनल के एक्सपर्ट्स दर्शकों को इस लीग से जोड़े रखने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
आईपीएल का प्रसारण कर रहे स्पोर्ट्स चैनल पर बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रमोशन करने प्री-मैच में शामिल हुई। आलिया ने स्टार क्रिकेटर्स ब्रेट ली और इरफान पठान के साथ एक शो किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रचार किया और क्रिकेट से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
आलिया से शो के दौरान पूछा गया कि कौनसा क्रिकेटर एक अच्छा जासूस बन सकता है, तो बॉलीवुड हसीना ने जवाब दिया, 'मेरे ख्याल से एमएस धोनी शानदार जासूस बन सकते हैं। उनके फेस के एक्सप्रेशन भी एकदम सटीक रहते हैं। मेरे लिए धोनी जासूस के रोल में एकदम फिट बैठते हैं।'

4 of 5
alia bhatt
इसके अलावा आलिया भट्ट ने आईपीएल की भी तारीफ करते हुए कहा कि इसकी मदद से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट बहुत पारिवारिक अनुभव जैसा है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt
आलिया ने कहा, 'आईपीएल की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यह उनके लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें