फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

Tue, 07 Feb 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
दिसंबर में टीम इंडिया के साथ संपन्न हुई पांच मैचों की सीरीज इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक के लिए निर्णायक साबित हुई। भारत से मिली 0-4 की हार के बाद उनके ऊपर कप्तानी छोड़ने दवाब बढ़ गया था। लेकिन कुक ने समय लेते हुए दो महीने बाद कप्तानी छोड़ने का निर्णय किया।
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

2 of 7
एलेस्टर कुक
एलिस्टेयर कुक ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स से अपने फैसले के बारे में चर्चा की और साथ ही उन्होंने डायरेक्टर एंड्रू स्ट्रॉस को भी ये जानकारी दे दी है कि वो इंग्लैंड के लिए आगे टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

3 of 7
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुक ने इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। सोमवार को कप्तानी छोड़ने के बाद कुक ने कहा कि" पिछले पांच साल में इंग्लैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है। कप्तानी से हटना काफी मुश्किल फैसला है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कप्तानी छोड़ने का सही समय है। और यह टीम के लिए भी सही है। 
 

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

4 of 7
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुक ने आगे कहा कि मैंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इस बारे में सोचा और  तब जाकर ये फैसला लिया। मैं सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके साथ ही कुक ने कोच, सपोर्ट स्टाफ और इंग्लैंड के प्रशंसकों का सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

5 of 7
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुक इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान बेहद सफल साबित हुए। एंड्र्यू स्ट्रास के कप्तानी छोड़ने के बाद कुक को अगस्त 2012 में इंग्लैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। 59 टेस्ट में कप्तानी करते हुए कुक ने 24 में जीत हासिल की। इस दौरान वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कमान संभालने वाले कप्तान बने। 
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

6 of 7
कुक और हमीद
कुक ने बतौर कप्तान इंग्लैंड को साल 2013 और 2015 में एशेज में जीत दिलवाई। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर भी इंग्लैंड को सीरीज जितवाईं। साल 2013 और 2016 में उन्हें आईसीसी ने विश्व टेस्ट एकादश का कप्तान घोषित किया। बतौर बल्लेबाज भी उनका बल्ला खूब चला। 140 टेस्ट मैच खेलने वाले कुक ने 11057 टेस्ट रन बनाए हैं। उनके नाम 30 टेस्ट शतक भी हैं। इन तीनों मामलों में इंग्लैंड में वह सबसे आगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया से शर्मनाक हार के बाद टूट गया कप्तान, उठाया बड़ा कदम 

7 of 7
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
कुक के बाद जो रूट को इंग्लैंड का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वह इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। हो सकता है कि उन्हें विराट कोहली की तरह इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें