फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी का सफर?

Tue, 07 Feb 2017 08:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एलेस्टर कुक
एलेस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद माइकल आर्थटन का नंबर आता है। आर्थटन ने 54 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम की कमान संभाली। कुक ने भारत दौरे में राजकोट में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आर्थटन को पीछे छोड़ा था। 

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

2 of 8
एलेस्टर कुक - फोटो : Mirror
कुक ने अपनी कप्तानी में खेले 59 टेस्ट में से 24 में जीत हासिल की। वह इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान माइकल आर्थटन हैं। कुक को बतौर कप्तान 22 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा जबकि 13 टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त हुए। 

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

3 of 8
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुक ने अपनी कप्तानी में 8 सीरीज में जीत हासिल की। जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 5 सीरीज बराबरी पर खत्म हुईं। इंग्लैंड की पिछली 12 टेस्ट सीरीज में 4 में जीत, 4 में हार और 4 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुईं। 


 

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

4 of 8
एलेस्टर कुक, जो रूट - फोटो : Daily Mail
बतौर कप्तान कुक ने अपने बल्ले का भी जौहर दिखाया। कुक ने 46.57 की औसत से 4,844 रन बनाए। जो कि उनके करियर औसत 46.45 से थोड़ा ज्यादा है। 

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

5 of 8
एलिस्कुटर कुक - फोटो : Reuters
बतौर कप्तान कुक ने 111 पारियों में 12 शतक और 24 अर्धशतक जड़े। करियर में कुक के नाम कुल 30 टेस्ट शतक हैं। 

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

6 of 8
कुक और हमीद
बतौर कप्तान कुक का सर्वाधिक स्कोर 263 रन रहा। यह पारी उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने जिन देशों में क्रिकेट खेली उन सभी में वह शतक भी बना चुके हैं। उनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर 294 रन है। यह पारी उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2011 में एजबेस्टन में खेली थी।

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

7 of 8
एलेस्टर कुक, जो रूट - फोटो : Daily Mail
बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज में कुक ने भारत के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में कुक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 80.28 की औसत से 562 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन

जानिए कितना सफल रहा कैप्टन कुक का कप्तानी करियर?

8 of 8
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
कुक ने अपने करियर में 2 बार एशेज सीरीज में जीत हासिल की। साल 2013 में 3-0 से और साल 2016 में 3-2 के अंतर से एशेज सीरीज में जीत हासिल की थी।  मई 2013 से मार्च 2015 के बीच उनके बल्ले से रनों की बारिश नहीं हुई। इस दौरान कुक 35 टेस्ट पारियों तक कोई शतक नहीं बना सके थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें