टीम इंडिया ने 2 टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। हैदराबाद में खेले गए उस टेस्ट में 10 विकेट लेते हुए उमेश यादव ने इतिहास रच दिया। जिसके बाद से हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं सपा अध्यक्ष और उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उमेश को बधाई देकर बुरे फंस गए।
विज्ञापन
2 of 7
दरअसल, उमेश को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 7
उन्होंने लिखा, 'हैदराबाद टेस्ट जीत कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को बधाई। तेज गेंदबाज उमेश यादव की दमदार तेज गेंदबाजी ने समां बांध दिया। मैच में 10 विकेट लेने पर उमेश यादव को शुभकामनाएं।'
4 of 7
इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने उमेश 'यादव' का नाम दो बार लिया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। लोगों ने उन्हें कहा कि- पृथ्वी शॉ 'मैन ऑफ द सीरीज' तो पृथ्वी शॉ थे इसलिए उन्हें भी बधाई देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 7
कई लोगों ने अखिलेश यादव के ट्वीट को जातिवाद से प्रेरित बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि कम से कम खेलों में तो आप जातिवाद को ना लाएं।
विज्ञापन
6 of 7
कई यूजर्स ने अखिलेश से कहा कि अपनी राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को शामिल ना करें।