ajit wadekar
वाडेकर की कप्तानी में ही महान सुनील गावस्कर ने 1971 वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू किया। वाडेकर जब कोच थे तब सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। वाडेकर ने ही स्पिनर्स के ट्रायल की जिम्मेदारी उठाई, जिस पर टीम इंडिया काफी निर्भर रही। उन्होंने शुरुआत में 1970 के समय के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी, भागवत चंद्रशेखर, श्रीनिवास वेंकटराघवन और इरापल्ली प्रसन्ना के दम का इस्तेमाल किया। इनके जाने के बाद 90 के दशक में वाडेकर ने अनिल कुंबले, वेंकटपति राजू और राजेश चौहान की त्रिमूर्ति तैयार की, जो भारत का दौरा करने वाली विदेशी टीमों के लिए बुरा सपना बनते रहे।