चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : file photo
रहाणे के अलावा भारत के छह टेस्ट स्पेशलिस्ट वेस्टइंडीज में होने वाली पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से पूर्व इंग्लैंड की विभिन्न काउंटी टीमों की ओर से कुछ मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई काउंटी क्रिकेट के लिए जिन खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर रहा है उनमें चेतेश्वर पुजारा, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, आर अश्विन और इशांत शर्मा शामिल हैं। पुजारा का पहले ही यार्कशर से तीन साल का करार है। वह दोबारा इस टीम की ओर से खेलने को तैयार हैं।