टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के बल्ले में एक बड़ा बदलाव आया है। रहाणे ने सियेट (CEAT) लिमिटेड के साथ चार साल का करार किया है।
अब रहाणे सियेट के बल्ले से खेलते नज़र आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में अजिंक्य रहाणे भारत के लिए तीनो ही फ़ॉर्मेट में एक उभरते हुए सितारे के रूप में निकलकर सामने आये हैं। रहाणे के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से कामयाबी उनके कदम चूम रही है।
रहाणे के टेलेंट और सफलता के चलते कई बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़ रही हैं। रहाणे पिछले कई सालों से टीम इंडिया के लिए अलग-अलग नबंर पर निरंतर प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि एक वक्त टीम से अंदर-बाहर होने वाले रहाणे आज टेस्ट टीम के उपकप्तान बन गए है।
रहाणे अब हर फ़ॉर्मेट में सिएट के बल्लों से खेलते नज़र आयेंगे और उनके बल्लों पर सिएट के लोगो दिखाई देगा। रहाणे को उनके शानदार बल्लेबाज़ी अंदाज़ और लाजवाब तकनीक के लिए जाना जाता है। चाहे मध्यक्रम हो या सलामी बल्लेबाज़ी रहाणे खुद को उस परिस्थिति में बखूबी ढाल लेते हैं।