फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: कप्तान रहाणे को इन दो खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें, तीसरे टेस्ट से पहले गिनाई खूबियां

Wed, 06 Jan 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इन दो खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नई चीजें सीखने की ललक और हरफनमौला रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के शुरूआती दो मैचों में भारत को काफी फायदा हुआ है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आर अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन की धारदार गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, 'वह हमेशा नई चीजें सीखने की कोशिश करता है। उनके पास अच्छा कौशल है लेकिन वह हमेशा नई चीजें सीखना चाहते हैं और यही अश्विन को महान बनाता है। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा प्रदर्शन अगले दो टेस्ट मैचों में भी जारी रखेंगें।'
विज्ञापन

3 of 5
जडेजा - फोटो : ट्विटर @BCCI
कप्तान रहाणे अश्विन की गेंदबाजी में सुधार से तो वही टेस्ट मैच में जडेजा की बल्लेबाजी से वह खुश हैं, जो टीम के लिए आवश्यक संतुलन बनाने का कम करता है। उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर रविंद्र जडेजा में काफी सुधार हुआ है और यह टीम के नजरिए के रूप में काफी सकारात्मक पहलू है।' 

4 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'जब आपको पता होता है कि आपका सातवां क्रम का खिलाड़ी बल्ले से योगदान दे सकता है तो आपके लिए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना आसाना हो जाता है। जाहिर है वह क्षेत्ररक्षण में भी कमाल के है, आप ने उन्हें शानदार कैच लपकते हुए देखे होगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर अश्विन - फोटो : Social Media
बता दें कि अश्विन 10 विकेट के साथ सीरीज में अब तब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल है। वहीं, जडेजा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में अहम मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी निभाकर टीम की जीत की नींव रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें