फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy B'day: राहुल द्रविड़ की तरह टेस्ट में बेस्ट हैं रहाणे, साथी बुलाते हैं टीम इंडिया का 'गांधी'

Wed, 06 Jun 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे आज 30 साल के हो गए हैं। महाराष्ट्र के अहमद नगर में जन्मे रहाणे की तुलना उनकी कलात्मक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से होती है।

राहुल द्रविड़ से उनकी तुलना किए जाने पर रहाणे काफी खुश भी होते हैं क्योंकि इस दिग्गज पूर्व क्रिकेटर को वह अपना आदर्श भी मानते हैं। आइए रहाण के बर्थडे पर उनसे जुड़ी 10 खास बातों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
रहाणे और द्रविड़
अजिंक्य रहाणे न सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि बाहर भी राहुल द्रविड़ को कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके फुटवर्क से लेकर क्रीज पर कलाइयों का प्रयोग द्रविड़ की याद दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 10
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
इसके अलावा राहुल द्रविड़ की तरह वह हमेशा शांत स्वभाव के साथ काम लेते हैं। खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नोंक-झोंक का जवाब रहाणे अपने बल्ले से देना पसंद करते हैं।

4 of 10
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
अपने शुरुआती दिनों में रहाणे डोंबीवली से आजाद मैदान तक क्रिकेट कोचिंग के लिए कंधे पर भारी किट बैग टांग रोजाना 4 घंटे का सफर तय करते थे। कौन जानता था कि एक दिन कंधों पर क्रिकेट किट बैग का भार ढोने वाला यह साधारण सा लड़का टीम इंडिया का नायाब सितारा बनेगा।
विज्ञापन

5 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
विदेशी पिचों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो किसी से छिपा नहीं है। वहीं ओवरसीज में रहाणे का बेहतरीन रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि वह किसी भी स्थिति में अपनी टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Social Media
रहाणे न सिर्फ अपने बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह टीम इंडिया के सबसे नियमित और व्यवहारिक खिलाड़ी भी हैं। रहाणे ने राधिका धोपावकर के साथ साल 2014 में शादी की थी।
विज्ञापन

7 of 10
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
रहाणे के विनम्र व्यवहार के चलते टीम इंडिया में साथी खिलाड़ियों ने उन्हें एक खास नाम भी दिया हुआ है। दरअसल टीम इंडिया में उनके साथी खिलाड़ी उन्हें गांधी कहकर बुलाते हैं।

8 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
रहाणे अपनी मां सुजाता के बेहद करीब हैं। उनका कहना है कि आज वह जो कुछ भी बन पाए हैं उसके पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा किरदार है।

9 of 10
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
टेस्ट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रहाणे ने अब तक खेले कुल 44 मैचों में 43.68 की औसत से 2883 रन बनाए हैं। वहीं 90 वनडे मैचों में उनके नाम 2962 रन हैं।
विज्ञापन

10 of 10
ajinkya rahane
आईपीएल के हालिया सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने वाले रहाणे ने आईपीएल में अब तक कुल 126 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 3427 रन दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें