फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह के बाद अजिंक्य रहाणे ने भी बंधवाई राखी, बहन के लिए लिखा ये खास संदेश

Thu, 15 Aug 2019 03:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजिंक्य रहाणे ने अपनी बहन से बंधवाई राखी - फोटो : social Media
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। विंडीज दौरे पर जाने से पहले रहाणे ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बहन से राखी बंधवा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षाबंधन मनाते जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

रहाणे ने फोटो शेयर करने का साथ ही कैप्शन में लिखा कि,
 

आपके भाई-बहनों का प्यार ही जीवन में सबसे बड़ा उपहार है। रक्षाबंधन की सभी को अग्रिम बधाई


रहाणे से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बहन जूहिका से राखी बंधवाई। राखी का त्योहार 15 अगस्त को है, लेकिन बुमराह और रहाणे ने इससे पहले ही वेस्टइंडीज रवाना हुए, इसलिए उन्होंने इस त्योहार को दो दिन पहले ही मना लिया। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
test team india
आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 अगस्त से हो रहा है। पहला टेस्ट मैच एंटिगा में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच जमैका के सबीना पार्क में होगा। ये टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

4 of 4
team india test
भारत की टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें