फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

Wed, 28 Dec 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद कैफ
हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी की ड्रेस को लेकर तमाम हिदायतें मिली। हालांकि इस बाबत कई बड़े दिग्गज शमी का समर्थन करते नजर और शमी ने भी आक्रमक होकर समाज के ‘ठेकेदारों’ को कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

2 of 7
इरफान पठान - फोटो : getty
इसके बाद टीम इंडिया को पेसर इरफान पठान को भी उनके बेटे के जन्म पर बधाई से ज्यादा सलाह मिलीं कि वो अपने बेटे का नाम याकूब या दाउद न रखें। पठान ने बड़े ही संयम के साथ अपनी बात रखी और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

3 of 7
मोहम्मद कैफ
इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को भी लोग ट्विटर पर सलाह देते नजर आए। दरअसल मोहम्मद कैफ अपनी मां को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए इसे एक अविस्मरणीय पल बताया और इस अवसर की कुछ फोटो ट्वीट की।

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

4 of 7
मोहम्मद कैफ
फिर क्या था लोगों ने उन्हें नसीहत देनी शुरू कर दी। लोगों ने कैफ को बताया कि उन्हें मां को किस तरह भेजना चाहिए था और उन्होंने क्या अच्छा नहीं किया। कैफ अपनी मां को छोड़ने स्टेशन क्या गए, लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

5 of 7
मोहम्मद कैफ
कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें प्लेन का टिकट बुक करवाना चाहिए, तो किसी ने उन्हें एसी डिब्बे की टिकट खरीदने की नसीहत दी। किसी ने लिखा कि लोगों को ध्यान ही नहीं रहा कि देश का सर्वश्रेष्ठ फील्डर उनके बीच है। ट्विटर पर कैफ को तमाम किस्म के तंज सुनने पड़े।
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

6 of 7
मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और अन्याय के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। इस बाबत कैफ ने लिखा, 'मुसलमान सुधर नहीं सकते, हिंदू सुधर नहीं सकते। ऐसा सोचने वाले किसी को सुधार नहीं सकते। सुधर जाओ भाइयों!
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी को पत्नी, पठान को बेटे के बाद मोहम्मद कैफ को मां के बारे में मिली हिदायत

7 of 7
मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह
मोहम्मद कैफ टीम इंडिया के शानदार फील्डरों में रहे हैं। इंग्लैंड पर नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में मिली जीत में कैफ और युवराज सिंह का अहम रोल रहा था। यह पारी उनके क्रिकेट जीवन की सबसे यादगार पारियों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें